फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Onion smugglers are active in border areas, smuggling onions across the border

Maharajganj News: सीमावर्ती इलाकों में प्याज तस्कर सक्रिय, पहुंचा रहे सरहद पार

Fri, 21 Mar 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Onion smugglers are active in border areas, smuggling onions across the border
इस तरह हो रही तस्करी। 
महराजगंज। सीमावर्ती इलाकों में प्याज तस्करों का सिंडिकेट फिर सक्रिय हो गया है। बीते दिन 1600 किलो प्याज बरामद हुआ था। इसे पगडंडियों से होकर नेपाल ले जाने की कोशिश की जा रही थी। कैरियरों के माध्यम से प्याज नेपाल पहुंच रहा है।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से प्याज निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। बरामदगी के बाद प्याज तस्करी फिर सुर्खियों में है। तस्कर नेपाल पहुंचाकर दोगुना लाभ कमा रहे हैं। सूत्रों की माने तो भारतीय प्याज नेपाल पहुंच रही है। हालत यह है कि बीते 10 दिन में प्याज का रेट 10 रुपये बढ़ गया है। 25 रुपये में मिलने वाला प्याज अब 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन

पगडंडियों से होकर साइकिल पर प्याज की बोरियां लादकर नेपाल पहुंचाई जा रहीं हैं। नेपाल में प्याज की डिमांड बढ़ने से उपभोक्ता अधिक मूल्य पर प्याज खरीद रहे हैं। बाॅर्डर पार करते ही तस्करों को दोगुना लाभ मिलता है। नेपाल में पहले 50 रुपये में बिकने वाला प्याज अब 62 रुपये भारतीय मुद्रा में बिक रहा है। प्याज पर निर्यात के लिए सरकार की ओर से 20 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से इसकी तस्करी जारी थी,। नेपाल में लोग मांसाहार ज्यादा पसंद करते हैं। उसके लिए प्याज की मांग अधिक है। इसलिए प्याज की तस्करी चरम पर है। तस्करी करके प्याज नेपाल जा रही है इसके चलते भारतीय क्षेत्र में भी उसकी कीमत बढ़ गई है।
इन दिनों नेपाल में प्याज का भाव थोक में भारत की तुलना में दोगुना है। तस्कर इसका फायदा उठाने में लगे हैं। पगडंडियों के रास्ते प्याज को आसानी से नेपाल पहुंचाकर मोटी रकम अर्जित कर रहे हैं।

छह माह से प्याज की तस्करी काफी बढ़ गई है। सीमावर्ती गांव के गोदाम में डंप प्याज कैरियर बाइक व साइकिल से इसे सीमा पार पहुंचाते हैं। तस्करी करके प्याज नेपाल जा रही है। इसके चलते भारतीय क्षेत्र में भी उसकी कीमत बढ़ गई है। जिले के सीमाई बाजारों में पहले प्याज 20 रुपये किलो बिक रहा था। केवल 10 दिनों में यह 10 रुपये प्रतिकिलो से बढ़कर 30 रुपये हो गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिन बरामदगी हुई थी। सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed