{"_id":"61759e88b4ed215b2b4ac038","slug":"one-youngman-injured-maharajganj-news-gkp4140891180","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्षिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्षिप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टंकी फटने से एक युवक घायल
खुटहां बाजार (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के मुड़िला बाजार नहर चौराहा पर मोटर गाड़ी में हवा भरते समय टंकी फटने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुड़िला बाजार नहर चौराहा पर रविवार दिन में 1:30 बजे मिस्त्री वसीउल्लाह गाड़ी में हवा भर रहे थे कि अचानक हवा टंकी से जोरदार धमाका हुआ। वहां टेंपो में हवा भरवाने पहुंचे शैलेष (35) निवासी ग्राम रुद्रापुर घायल हो गए। उन्हें पीएचसी पनियरा ले जाया गया।
ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा बालू जब्त
चौक बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के रोहिन नदी के चानकी घाट से अवैध रूप से खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाए जा रहे बालू को एसडीओ पकड़ी राकेश चंद्रा ने पकड़ दक्षिणी चौक रेंज को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया। एसडीओ राकेश चन्द्रा ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि रोहिन नदी के चानकी घाट से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पर अवैध रूप से खनन कर सफेद बालू ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उसका पीछा किया गया तो क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया गया। वहीं, दो ट्रैक्टर ट्रॉली मौका देख दूसरे रास्ते से फरार हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली को दक्षिणी चौक रेंज परिसर ले जाया गया।