फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One student died, another injured after his bike was hit by a bus

Maharajganj News: बस की चपेट में बाइक आने से एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

Sat, 02 Dec 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
One student died, another injured after his bike was hit by a bus
सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के रामपुरमीर चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह बस की चपेट में बाइक आ गई, जिसमें बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसामीर निवासी कक्षा नौ का छात्र अंबुज उर्फ आर्यन व शुभम शुक्रवार की सुबह आठ बजे बाइक से महराजगंज विशप एकेडमी स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। दोनों रामपुरमीर चौराहे के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान महराजगंज की तरफ से आ रही निजी बस की चपेट में उनकी बाइक आ गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को महराजगंज जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान अंबुज की मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम छा गया। अंबुज दो भाइयों में छोटा था। पढ़ने-लिखने में होनहार छात्र था। उसकी मौत होने से पिता राजू माता वंदना सहित सभी रिश्तेदारों एवं मित्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
मार्ग दुर्घटना में तीन घायल
सिंदुरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बौलिया राजा में लेदवा गांव की सड़क पर शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे बाइक की चपेट में साइकिल आने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के बौलिया राजा निवासी जानवी पटेल शुक्रवार शाम साइकिल पर अपने खेत से वापस घर आ रहे थे। लेदवा गांव की सड़क पर पहुंचे थे कि सिंदुरिया की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें जानवी पटेल व मुंडेरा कला निवासी बाइक चालक व पीछे बैठी महिला घायल हो गई। थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed