फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One person died after being hit by an unknown vehicle

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Tue, 08 Apr 2025 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Apr 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
One person died after being hit by an unknown vehicle
भिटौली। शिकारपुर के पास जीएम मार्ग पर स्थित कोदइला में सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के पचरुखिया तिवारी निवासी दिनेश (50) शिकारपुर में मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। रात में भोजन के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। तभी शिकारपुर के कोदइला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए महराजगंज जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। दिनेश दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिनों से वह घर पर ही थे। मृतक के दो बेटे एवं एक बेटी है। पत्नी गीता का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के अनुसार, शव पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed