फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One of the 13 cases was resolved on the police station resolution day.

Maharajganj News: थाना समाधान दिवस में 13 मामलों में से एक का किया गया निस्तारण

Sun, 15 Mar 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
One of the 13 cases was resolved on the police station resolution day.
थाना प्रभारियों ने अपने थानों पर की सुनवाई
विज्ञापन

महराजगंज। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के थानों में और थाना प्रभारियों ने अपने थानों पर फरियादियों की सुनवाई की।
जनपद स्तर पर 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इनमें से एक प्रार्थना पत्र को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को भी गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई। क्षेत्राधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जमीन से संबंधित सभी प्रकरणों में दोनों विभागों की टीम संयुक्त रूप से कार्य करेगी ताकि फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों ने थाना समाधान दिवस के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर, आईजीआरएस पोर्टल या अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि संबंधी प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। दोनों पक्षों को बुलाकर संयुक्त टीम के समक्ष मामले की सुनवाई की जाए तथा न्यायपूर्ण व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed