फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One of measles deaths, 50 people ill

खसरा से एक की मौत, 50  लोग बीमार

Wed, 15 Jun 2016 12:39 AM IST
maharajganj
maharajganj Updated Wed, 15 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
कोल्हुई के महुआरी के टोला प्रसादचक में खसरे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 50 लोग बीमारी की गिरफ्त में हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन


कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुआरी के टोला प्रसादचक में करीब एक माह से खसरा फैला हुआ है।

अब तक करीब 50 लोग बीमारी की गिरफ्त में आ चुके हैं। एक हफ्ता पूर्व 45 वर्षीय पंचम खसरे की चपेट में आ गए। मंगलवार भोर में बीमारी ने उनकी जान ले ली। टोले के अनिल, अजय,  अक्षयलाल  सहित दर्जनों बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। पंचम की मौत से ग्रामवासी दहशत में हैं तो वहीं उसका परिवार मुसीबतों में घिर गया है। घर का कमाऊ शख्स खोने के बाद गृहस्‍थी कैसे चलेगी, सबको यही चिंता है। गांव में एक महीने से संक्रमण फैला है। फिर भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन


लोगों की माने तो कई बार सूचना देने के बावजूद कोई भी स्वास्थ्य कर्मी गांव तक नहीं पहुंचा।  ऐसे में दहशतजदा ग्रामीणों में स्वास्‍थ्य महकमे के खिलाफ काफी आक्रोश है।  ऐसा ही रहा तो कभी भी ग्रामीणों का में आक्रोश भड़क सकता  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed