फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one man positive found

टीकाकरण

Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
one man positive found
जिले में एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस तीन
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना पॉजिटिव केस अब मिलना शुरू हो गया है। बुधवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला था। वहीं, बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब जिले में कोरोना सक्रिय केस तीन हो चुके हैं। केस मिलने के बाद भी ज्यादातर स्थानों पर सतर्कता नहीं बरती जा रही है। जिससे समस्या बढ़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति पॉजिटिव केस मिलने से अब सक्रिय केस तीन हो चुका है। अब तक कुल केस 12444 हो चुका है। अबतक मरने वालों की संख्या 141 है। 12299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जांच के लिए 1603 नमूना भेजा गया है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग -अलग स्थानों पर नमूना एकत्र करती है। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सजग रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 26790 लोगों ने कोरोनारोधी लगवाया
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगने की रफ्तार बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को जिले में 26790 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोग सुबह 9 बजे पहुंचे। यहां ज्यादा भीड़ नहीं होने के कारण लोग आराम से टीका लगवाकर घर चले गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली, रतनपुर, सिसवा, निचलौल, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे। गांव में भी कैंप के माध्यम से टीका लगाया गया। इसके अलावा मोबाइल टीम भी भ्रमण कर निर्धारित स्थान पर टीका लगाई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी है। केंद्रों पर तैनात कर्मी दूसरे डोज का टीका समय से लगवाने के लिए जागरूक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed