{"_id":"652d8d5832db67925e0fb5e4","slug":"one-lakh-twenty-thousand-rupees-were-taken-by-giving-fake-ticket-and-visa-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7806-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी टिकट, वीजा देकर ले लिया एक लाख बीस हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी टिकट, वीजा देकर ले लिया एक लाख बीस हजार रुपये
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर खुला फर्जी वीजा व टिकट का राज, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। दुबई भेजने के लिए एजेंट ने फर्जी टिकट, फर्जी वीजा देकर रकम हड़प लिया। जिस पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पीड़ित निचलौल क्षेत्र के ग्राम ओडवलियां निवासी सुग्रीव चौहान ने बताया कि वह अपने भांजे धर्मेंद्र चौहान निवासी ग्राम पकड़ी खुर्द थाना घुघली को विदेश भेजने के लिए कटखोर निवासी रसीद व अशरफ से ओङवलिया में मिले। भांजे को विदेश भेजने के लिए 1 लाख 20 बीस हजार रुपये दे दिए तो रसीद एवं अशरफ हमारे भांजे धर्मेंद्र चौहान को टिकट एवं वीजा देकर एयरपोर्ट पर भेज दिया। एयरपोर्ट में जांच होने पर टिकट व वीजा फर्जी निकला। जिससे मेरा भांजा दुबई नहीं जा सका। पैसा मांगने पर दोनों लोग पैसा देने से साफ मना करते हुए जान से मारने की धमकी दिए। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया की रसीद एवं अशरफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में कस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।