फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One killed, three bleeding in auto-pickup collision

Maharajganj News: ऑटो-पिकअप की भिडंत में एक की गई जान, तीन लहूलुहान

Thu, 25 Apr 2024 06:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Apr 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
One killed, three bleeding in auto-pickup collision
शिकारपुर (महराजगंज)। घुघली थाना क्षेत्र के शिकारपुर मार्ग पर बेलवा टीकर के पास मंगलवार देर रात आइसक्रीम लदा ऑटो व पिकअप में टक्कर से पिकअप सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। चार लोगों की हल्की चोटें आई हैं। पिकअप गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के लालपुर टीकर से महराजगंज जिले में पुरैना गांव आ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले से खोराबार थाना क्षेत्र के लालपुर टीकर से बारात पुरैना गांव में आई थी। इसमें शामिल होने के लिए पिकअप सवार आ रहे थे। विशुनपुरा थाना खोराबार, जिला गोरखपुर निवासी मनीष गौड़ पिकअप चला रहे थे। पिकअप में बड़का भटवा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर निवासी विष्णुनाथ, अंकित, अमन, मनीष बैठे थे। इसके अलावा चार अन्य लोग भी सवार थे। बेलवा टीकर के पास आइसक्रीम लदे ऑटो से पिकअप टकरा गई। पिकअप पर सवार विष्णुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित, अमन, मनीष घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी है। घुघली थानाध्यक्ष योगेश सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed