{"_id":"6344645d11d38f1c955d5601","slug":"one-killed-11-missing-in-nepal-landslide-maharajganj-news-gkp453515342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनौली: नेपाल में बारिश का कहर, भूस्खलन में एक की मौत,11 लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनौली: नेपाल में बारिश का कहर, भूस्खलन में एक की मौत,11 लापता
Tue, 11 Oct 2022 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:15 AM IST
सार
चायनाथ रारा नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में रविवार रात हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग लापता हो गए। पाल्पा में 20 घर भूस्खलन में धराशायी हो गए हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सोनौली नेपाल पाल्पा और मुगु जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत, ।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के पाल्पा और मुगु जिले में बारिश के दौरान भूस्खलन से रविवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लापता हो गए। 20 घर धराशायी हो गए हैं।
विज्ञापन
चायनाथ रारा नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में रविवार रात हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग लापता हो गए। पाल्पा में 20 घर भूस्खलन में धराशायी हो गए हैं। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। धर्मराज शाही ने बताया कि मुगु में पिछले पांच दिन से हो रही बारिश के कारण जिले में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
गमगढ़ जल विद्युत बिजली घर के पास भूस्खलन से मुगु में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। पाल्पा डीएसपी शंकर आचार्य ने बताया कि पाल्पा में भूस्खलन से 20 घरों को क्षति हुई है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बुटवल पोखरा मार्ग बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन