फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One hour fixed for secondary students in ICT lab

Maharajganj News: माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए आईसीटी लैब में एक घंटा तय

Thu, 16 Oct 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
One hour fixed for secondary students in ICT lab
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक में नामांकित प्रत्येक विद्यार्थी को सप्ताह में एक दिन एक घंटे का समय आईसीटी लैब के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसका लाभ 17 राजकीय स्कूलों के लगभग तीन हजार विद्यार्थियों को दिया जा रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रत्येक राजकीय माध्यमिक स्कूलों में आईसीटी लैब निर्माण को मंजूरी दी गई है। जनपद में कुल 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल संचालित हैं जिसमें लगभग छह हजार से अधिक का नामांकन है। निर्देश क्रम में कुल 17 स्कूलों में जहां लैब निर्माण कराया जा चुका है। वहीं शेष बचे 12 स्कूलों में निर्माण कार्य तेजी पर है। आईसीटी लैब में 5-5 इंटरेक्टिव पैनल लगाकर ऑनलाइन संचालन की व्यवस्था प्रभावी की गई है। राजकीय माध्यमिक बरवां के रामजी प्रसाद ने बताया कि जिन स्कूलों में निर्माण पूरा है वहां नामांकित सभी विद्यार्थियों के लिए दिन के हिसाब से एक- एक घंटा लैब के लिए अनिवार्य किया गया है। विद्यार्थी का समय कब और किस दिन होगा इसकी जानकारी काॅलेज सूचना बोर्ड पर चस्पा है। साथ ही एक प्रति आईसीटी लैब में भी संरक्षित कराई गई है। अपनी बारी के क्रम में विद्यार्थी उपयोग कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ माध्यमिक के विद्यार्थियों के लिए यह हो रहा कि सिर्फ कंप्यूटर का किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि इंटरेक्टिव पैनल के जरिये व्यवहारिक जानकारी भी बेहतर तरीके से सीख सकें। आईसीटी के प्रति विद्यार्थियों में काफी रुचि दिख रही है। मानीटरिंग के लिए एक सहायक आईसीटी लैब के लिए तय किया गया है। जिसका कार्य पैनल में आई गड़बड़ी दूर करना और विद्यार्थियों का सहयोग व्यवहारिक जानकारी प्राप्त करने में मदद देना है।
विज्ञापन

जनपद के 17 राजकीय स्कूलों में 85 इंटरेक्टिव पैनल लगाए जा चुके हैं। 12 शेष स्कूलों में भी कार्य दिसम्बर तक पूरा कराने के निर्देश दिए गये हैं। आईसीटी लैब की परिकल्पना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रभावी किया गया है जो विद्यार्थियों की जानकारी बढ़ाने में अहम रोल निर्वहन कर रहा। प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed