फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One Died and 6 Injured in police firing

नेपाल के बुटवल में गोली से एक की मौत

Sun, 10 Oct 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
One Died and 6 Injured in police firing
पुलिस की फायरिंग में एक की मौत व छह लोग घायल
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले के बुटवल के मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की गोली लगने से एक नागरिक की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। वहीं, हालात को काबू में करने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
नेपाल पुलिस के मुताबिक कुछ लोग जबरदस्ती औद्योगिक गलियारे क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहे थे, जो पुलिस के आने के बाद हिंसक हो गए। झड़प में तकरीबन 3 दर्जन हवाई फायरिंग हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। अस्थायी टेंट को तोड़ने की कोशिश के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही सुरक्षाकर्मी अस्थायी मकान को गिरा रहे थे। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल को इलाके में लामबंद कर दिया गया है और स्थानीय लोग भी जमीन पर कब्जा करने के लिए अधिक संख्या में हैं। रूपनदेही एसपी मनोज केसी ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed