Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with two stolen bikes

Maharajganj News: चोरी की दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
One arrested with two stolen bikes
नौतनवा। थाना क्षेत्र के कुरहवा खुर्द गांव के काली मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान नौतनवा पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नौतनवा पुलिस कुरहवा खुर्द गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक बाइक लेकर आया। पुलिस ने उसे रोककर कागजात मांगा तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि यह चोरी की बाइक है। इसके बाद पुलिस के और पूछताछ करने के दौरान आरोपी की निशानदेही पर कुरहवा घाट के पास से पुआल में छिपाकर रखी गई दूसरी बाइक बरामद की। पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान शुभान अल्लाह निवासी बटईडीहा, थाना कोल्हुई को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed