फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with seven sacks of rice loaded on an e-rickshaw

Maharajganj News: ई-रिक्शा पर लदे सात बोरी चावल के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
One arrested with seven sacks of rice loaded on an e-rickshaw
खनुआ। कस्टम विभाग नौतनवा ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सीमावर्ती गांव आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा नोमेंस लैंड के पास से ई-रिक्शा पर लदे सात बोरी चावल के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कस्टम नौतनवा के निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि आराजी सरकार बैरिहवा की तरफ से कुछ लोग चावल की तस्करी कर नेपाल पहुंचा रहे हैं। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर हवलदार देवेंद्र सिंह के साथ पहुंचा तो देखा कि नौतनवा की तरफ से एक ई-रिक्शा आता दिखाई दिया। रोककर तलाशी ली गई तो उस पर सात बोरी चावल लदा बरामद हुआ। वैध कागजात नहीं मिलने पर चावल को अधिग्रहित कर लिया गया। ई-रिक्शा चालक ने पूछताछ में अपना नाम सुशील कुमार मौर्य बताया है। बरामद चावल के साथ पकड़ में आए ई-रिक्शा चालक सुनील कुमार मौर्य के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed