{"_id":"6643e006edabf6972005b2e4","slug":"one-arrested-with-60-bags-of-rice-loaded-on-pickup-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-122442-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप पर लदा 60 बोरी चावल के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप पर लदा 60 बोरी चावल के साथ एक गिरफ्तार
Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी दोमुहानघाट के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527 के पास से पिकअप पर लदा चावल सहित एक आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया है। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527 के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा पहाड़ी टोला के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक पिकअप आता दिखाई दिया। जवानों ने रोककर पूछताछ की तो कोई वैद्य कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में पिकअप चालक अपना नाम मोहम्मद आलम निवासी त्रिलोकपुर थाना सोनौली बताया। पिकअप पर 60 बोरी चावल बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन