फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with 57 boats of wood

Maharajganj News: 57 बोटा लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 57 boats of wood
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा और वन विभाग के संयुक्त गश्ती दल ने मंगलवार शाम 57 बोटा सागौन की लकड़ी के साथ उजागिर यादव को पकड़ा है। पूछताछ में वह कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी अलीगढ़वा और फाॅरेस्ट बीट नौगढ़ को तस्करी की सूचना मिली। सूचना पर सीमा चौकी अलीगढ़वा और वन विभाग का संयुक्त गश्ती दल सीमा स्तंभ संख्या 549 के समीप से चिह्नित स्थान के लिए रवाना हुई। गश्ती दल जैसे ही बीहरी गांव पहुंचे तो लकड़ी की कटाई कर रहे सभी भागने लगे। घेराबंदी कर एक व्यक्ति को लकड़ी कटाने की मशीन के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम उजागिर यादव बताया। उससे लकड़ी काटने के संदर्भ में अनुमति पत्र मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed