{"_id":"67a0a7bb10ec15dece0488e6","slug":"one-arrested-with-19-grams-of-heroin-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141863-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 19 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 19 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल
Mon, 03 Feb 2025 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Feb 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड और सोनौली पुलिस ने संयुक्त गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा से 19 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कार्य वाहक कमांडेंट वरुन कुमार ने बताया कि सीमा स्तंभ संख्या 519 भारत से नेपाल की तरफ एक व्यक्ति के मादक पदार्थ लेकर जाने की सूचना मिली। इसके बाद टीम फरेनी मार्केट के पास पहुंच गई। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति आते दिखा। शक के आधार पर टीम ने रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया।
उसने अपना नाम नेपाल निवासी जोगेंद्र धरीकार बताया। तलाशी में उसके पास से 19 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसने बताया कि मादक पदार्थ भारत से खरीदकर नेपाल बेचने जा रहा था। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।