{"_id":"62e2dd7fa0371405fa22fa6f","slug":"one-arrested-with-1-5-kg-gold-in-tribhuwan-international-airport-maharajganj-news-gkp445286686","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना बरामद--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना बरामद--
विज्ञापन
काठमांडो में भारतीय यात्री के पास से डेढ़ किलो सोना बरामद
भैरहवां (नेपाल)/ महराजगंज। राजधानी काठमांडो स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक भारतीय नागरिक को डेढ़ किलो से अधिक सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बृहस्पतिवार को हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां काठमांडो आई दुबई की फ्लाइट से उतरे यात्रियों की जांच कर रही थी। तभी उक्त फ्लाइट से आए केरल पय्यनूर निवासी युसूफ हारून की गतिविधियां कुछ संदिग्ध लगी। वह कुछ घबराहट में था और इधर-उधर किसी को तलाश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके अंडरवियर में दो पाउच में 1,610 ग्राम सोना मिला। एयरपोर्ट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र घरती ने बताया कि उन्हें अवैध रूप से सीमा शुल्क चोरी कर सोना लाने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति को आगे की जांच के लिए सोने के साथ त्रिभुवन एयरपोर्ट सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है।
----