{"_id":"61f6d030ad27d6387f312287","slug":"one-arrest-maharajganj-news-gkp425365322","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बोटा साखू की लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बोटा साखू की लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह बोटा साखू की लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार
अंधेरे का लाभ उठाकर दो व्यक्ति भाग निकले, वनकर्मी कर रहे तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पकड़ी वन क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर के पास पिकअप में साखू की लकड़ी लादने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को वनकर्मियों ने छह बोटा साखू के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। उनकी तलाश जारी है।
वन सुरक्षा टीम को सूचना मिली थी कि अहमदपुर गांव के पश्चिम तरफ कुछ लोग पिकअप वाहन से लकड़ी लेकर जाने वाले हैं। वनकर्मियों ने घेरेबंदी करते हुए उनका इंतजार करना शुरू किया, तभी एक व्यक्ति एक बोटा लेकर वहां पहुंचा, जिसे वनकर्मियों ने पकड़ लिया। उसे पकड़ाते देखकर उसके दो अन्य सहयोगी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पकड़े गए व्यक्ति का नाम पूर्णमासी है तथा वह अहमदपुर का ही निवासी है। उसके बताने पर वनकर्मियों ने पांच बोटा साखू की लकड़ी बरामद की। बरामदगी करने वाली टीम में राजेश यादव, मनीराम शुक्ला, अभिषेक सिंह, मोहन चौहान आदि मौजूद रहे। वन सुरक्षा टीम के प्रभारी कासिम ने बताया कि छह बोटा साखू की लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वन सुरक्षा टीम के सदस्यों के मुताबिक अंधेरे का लाभ उठाकर जो दो व्यक्ति फरार हैं, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।