फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On the second Monday of Sawan, Shiva temples will reverberate with Har Har Mahadev

Maharajganj News: सावन के दूसरे सोमवार पर आज हर-हर महादेव से गूजेंगे शिवालय

Mon, 21 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 21 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
On the second Monday of Sawan, Shiva temples will reverberate with Har Har Mahadev
महराजगंज। सावन का दूसरा सोमवार आज एकादशी की तिथि के कारण कई महत्वपूर्ण शुभ संयोग से समाहित बताया जा रहा है। मुख्यालय के सिंचाई विभाग कालोनी के प्राचीन शिव मंदिर के अलावा कटहरा, इटहिया, गोपालपुर, धानी के प्रसिद्ध शिव मंदिरों श्रद्धालु जुटेंगे और जलाभिषेक का क्रम पूरे दिन चलेगा।
विज्ञापन

ज्योतिष के जानकर पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि सावन का दूसरा सोमवार रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्ध योग में पड़ रहा है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में होंगे, जिससे यह योग बन रहा।
विज्ञापन

रोहिणी चंद्रमा का नक्षत्र है जब चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होता है तब चंद्रमा का संचरण शुक्र के वृष राशि में होता है। वृष राशि में चंद्रमा उच्च का हो जाता है अर्थात चंद्रमा का शुभत्व व प्रभाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन शिवार्चन करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। एकादशी का शुभ तिथि भी है जिससे स्वयंभू शिव और श्री हरि दोनों की कृपा प्राप्त होगी। अभिषेक में ऐसी वस्तुएं समाहित करें जो भगवान शिव के साथ श्री हरि को भी प्रिय हो। पंचामृत से अभिषेक आज के लिए उत्तम है। डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम ने कहा कि इंटहिया, कटहरा, मुख्यालय के शिवालयों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ यात्री श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न होने पाए इसके लिए स्थानीय प्रशासन को दिशा निर्देश दिए गये हैं। सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश प्रभावी हैं। पीआरवी को भ्रमणशील रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed