फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On the second day of Navratri, the Devi temple resounded with the sound of bells.

Maharajganj News: नवरात्र के दूसरे दिन भी घंट-घड़ियाल से गूंजे देवी मंदिर

Sat, 21 Mar 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
On the second day of Navratri, the Devi temple resounded with the sound of bells.
पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

महराजगंज। चैत्र रामनवमी के दूसरे दिन शुक्रवार को घंटा-घड़ियाल से देवी मंदिर गूंज उठे। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगने लगी थी। भक्तों ने पूजा-अर्चना की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं फरेंदा स्थित लेहड़ा मंदिर में पूजा के लिए दूर-दराज से भक्त पहुंचे थे।
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, जो तप, त्याग, संयम और अटूट श्रद्धा की प्रतीक मानी जाती हैं। शुक्रवार को परतावल, ठूठीबारी, सोनौली, चौक बाजार व नगर स्थित दुर्गा मंदिर पर पूजा-अर्चना की गई। पूरे दिन घंटा-घड़ियाल गूंजते रहे। जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। वहीं लेहड़ा मंदिर में नेपाल, गोरखपुर सहित अन्य स्थानों से लोग मां लेहड़ा वाली के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के लिए व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की गई थी। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर पर व्यवस्था पूरी तरह चुस्त नजर आई। लेहड़ा मंदिर के पुजारी देवी दत्त पांडेय ने बताया कि पूजा-अर्चना के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बारी-बारी से दर्शन की व्यवस्था की गई है। ताकि दर्शन के लिए लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भक्तों की भीड़ और बढ़ेगी। इसको देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed