{"_id":"5b7b181d42c79246494d2d7e","slug":"on-the-last-monday-of-savan-people-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को शहर व ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर धतूरा, बिल्व पत्र व पुष्प आदि अर्पित किए। भोर से ही नगर के सिंचाई कालोनी स्थित शिव मंदिर व ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार के लिए मंगल कामना की।
निचलौल क्षेत्र के इटहियां स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में आधी रात से ही महिल व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। सुरक्षा के मद्देनजर नगर के शिव मंदिर तथा इटहियां शिव मंदिर सहित जनपद के अन्य प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। ईटहिया शिव मंदिर में पहुंचने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर थी। निचलौल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध इटहियां, सिसवा के ग्रामसभा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए रात करीब 2 बजे ही खोल दिया गया था। श्रद्धालु पड़ोसी राज्य नेपाल में स्थित त्रिवेणी धाम से जल भरकर लगभग 65 किलोमीटर के कठिन रास्ते से पैदल कांवर लेकर रात करीब 3 बजे से ही पूजन-अर्चन करना आरंभ कर दिए थे। इसके अलावा फरेंदा क्षेत्र के महराजगंज मार्ग पर स्थित ग्रामसभा गोपलापुर का प्रसिद्ध 200 वर्ष पुराने शिव मंदिर में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। ग्रामसभा गेरमा स्थित प्राचीन बाबा भुनेश्वर शिव मंदिर, ग्राम सभा दुर्गवलियां नहर स्थित शिव मंदिर, सिंदुरियां क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरा मीर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हरपुर महंथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।