फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On Gandhi Jayanti, 300 women from 25 groups will sell hygiene kits.

Maharajganj News: गांधी जयंती पर 25 समूहों की 300 महिलाएं बेचेंगी स्वच्छता किट

Mon, 21 Sep 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
On Gandhi Jayanti, 300 women from 25 groups will sell hygiene kits.
महराजगंज। फरेंदा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। गांधी जयंती पर फरेंदा विकास खंड में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्वच्छता किट की बिक्री शुरू करेंगी। सिंहपुर ताल्ही के विश्वास समूह सहित 25 स्वयं सहायता समूहों की करीब 300 महिलाएं किट तैयार करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

विश्वास प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति, ग्राम पंचायत सिंहपुर ताल्ही सहित ब्लॉक की 25 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वच्छता किट तैयार करने और उसकी बिक्री की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की ओर से प्रशिक्षण मिलने के बाद महिलाएं किट तैयार करने में जुटी हैं। तैयार किट को गांव-गांव पहुंचाकर बिक्री की जाएगी। ब्लॉक मिशन मैनेजर मनोज मौर्य और अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि एक स्वच्छता किट की कीमत 1200 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें टॉयलेट क्लीनर, सोडा, फिनाइल, साबुन, सर्फ, डिटर्जेंट, झाड़ू और वाइपर समेत 15 प्रकार के स्वच्छता उत्पाद शामिल होंगे। किट में शामिल सामग्री तैयार करने का काम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ही कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती से सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता किट की बिक्री शुरू की जाएगी। किट की खरीद के लिए विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं। इन उत्पादों का इस्तेमाल पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई में किया जाएगा।
विज्ञापन


इस पहल से गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार और आय का साधन मिलेगा। गांधी जयंती पर शुरू होने वाली स्वच्छता किट की बिक्री से स्वच्छ भारत मिशन को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. जाकिर, उपायुक्त, एनआरएलएम, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed