{"_id":"685be9dc37d3173154002436","slug":"old-woman-dies-due-to-snake-bite-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152826-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत
Wed, 25 Jun 2025 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Jun 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा मोजरी निवासी एक वृद्ध महिला की बुधवार को सर्पदंश से मौत हो गई। महिला को धान की रोपाई करते समय सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दी।
बुधवार को ग्राम सभा मोजरी निवासी राबड़ी देवी (60) अपने खेत में धान की रोपाई करने के लिए परिवार वालों के साथ गई थी। रोपाई के दौरान ही राबड़ी को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। इसके बाद परिजन नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर मिठौरा लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर जिला अस्पताल ले जाते समय राबड़ी देवी की रास्ते में ही मौत हो गई। संवाद