फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Old farmer who went to the committee to collect fertilizer dies of heart attack

Maharajganj News: समिति पर खाद लेने गए बृद्ध किसान हर्ट अटैक से मौत

Fri, 15 Aug 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Old farmer who went to the committee to collect fertilizer dies of heart attack
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय नगर वार्ड सबयां दक्षिण टोला निवासी वृद्ध किसान की खाद लेने के दाैरान सहकारी समिति पर मौत हो गई। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। प्रशासन की ओर से प्रथम दृष्टया की जांच में मौत का कारण हर्ट अटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को सिसवा क्षेत्र के बीजापार स्थित साधन सहकारी समिति से शाम करीब साढ़े पांच बजे किसान रामशंकर चौरसिया (65) समिति के गोदाम से यूरिया खाद लेने पहुंचे। कागजी कार्रवाई के बाद जैसे ही रामशंकर चौरसिया खाद लेने गोदाम जा रहे थे। तभी बेहोश हो कर जमीन पर गिर गए। समिति के सचिव रवि यादव और खाद लेने पहुंचे अन्य लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक व एसडीएम निचलौल नंदप्रकाश मौर्य, तहसीलदार अमित कुमार सिंह अस्पताल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कुछ लोग मामले को लेकर हंगामा करने लगे जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि समिति पर 10-11 लोग खाद लेने के लिए मौजूद थे। उसी दौरान किसान की मौत हो गई डॉक्टरों के अनुसार मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लेदार की अनुपस्थिति की जांच की जाएगी।

-----------------
पूरे मामले में प्राथमिक स्तर पर जांच कराई गई है। इसमें पता चला है की किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कृषक के परिवार को सांत्वना देते हुए कृषक दुर्घटना योजना का लाभ देने के लिए आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। मृतक के परिवार को नियम के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed