{"_id":"6689d3e4603f3d2014015aa4","slug":"oht-not-made-even-after-three-years-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-126175-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन साल बाद भी नहीं बना ओएचटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन साल बाद भी नहीं बना ओएचटी
Sun, 07 Jul 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र के ग्राम सभा लेदवा में वर्ष 2021 से अमृत पेयजल योजना के तहत 156.92 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक (ओएचटी) बन रहा है। जल निगम व कार्यदायी संस्था जेएमसी एलसीई एसपीएल की लापरवाही के कारण तीन वर्ष बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जबकि जून 2023 में इसका निर्माण पूरा होना था।
दिसंबर 2021 से लेदवा गांव में पीने के पानी की समस्या को समाप्त करने के लिए पानी टंकी तैयार की जा रही है। इस टंकी के बनने से पांच सौ घरों में जलापूर्ति की जाएगी। जून 2023 तक निर्माण पूरा होना था, लेकिन अभी तक 40 प्रतिशत ही काम हो सका है। मोटर आॅपरेटर रूम अभी से टपकने लगा है।
कार्य की प्रगति को देखते हुए अभी दो वर्ष से अधिक समय में निर्माण पूरा होने की संभावना है। ग्रामीण सुकई गुप्ता, गौतम अग्रहरि, गोविंद द्विवेदी, सचित्तानन्द द्विवेदी, तबारक, लालबहादुर आदि ने बताया कि इस भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
पूरा गांव इस समस्या से जूझ रहा है। गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब है। निर्माण कार्य समयावधि बीतने के बाद भी पूर्ण न हो सका। जल निगम के सहायक अभियंता महेश चंद्र आजाद ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी गई है।