फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officials accused of ignoring complaints

Maharajganj News: शराब की दुकान हटवाने के लिए आमरण अनशन शुरू

Mon, 12 Oct 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Officials accused of ignoring complaints
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 10 शिवनगर निवासी बीरेन्द्र प्रसाद मद्देशिया रविवार को अपने आवास पर शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीरेन्द्र प्रसाद मद्देशिया के अनुसार, उनके घर के बगल में देसी शराब की दुकान संचालित है। आरोप है कि दुकान पर शराब पीने के बाद कुछ लोग आए दिन शोर-शराबा करते हैं। नशे में धुत लोग छत पर भी चढ़ जाते हैं, जिससे परिवार की महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। इससे परिवार के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान हटवाने के लिए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक अपनी शिकायत पहुंचाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद जांच के नाम पर लीपापोती की गई। इससे नाराज होकर उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया गया है। मामला आबकारी विभाग से संबंधित है। इस संबंध में संबंधित विभाग और उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed