{"_id":"641ca24d33607df035097d84","slug":"officers-will-check-cleanliness-in-villages-maharajganj-news-c-7-1-96338-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 70 गांवों में आज सफाई की हकीकत देखेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 70 गांवों में आज सफाई की हकीकत देखेंगे अधिकारी
Fri, 24 Mar 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने धानी के चार तथा अन्य 11 ब्लॉकों में छह ग्राम पंचायतों में सफाई देखने के लिए नामित किए अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में सफाई की हकीकत को जांचने के लिए मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने जिले के 70 गांवों में अधिकारियों को नामित किया है। वे नामित गांवों में तथा उनमें बने स्कूलों व पंचायत भवनों पर जाकर सफाई की स्थिति देखेंगे तथा 16 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
जिले के सबसे छोटे ब्लॉक धानी के चार तथा अन्य 11 ब्लॉकों की छह-छह ग्राम पंचायतों मेें जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सफाई व्यवस्था जांचने के लिए लगाया गया है। वे सुबह आठ बजे गांवों में जाकर वहां पर सफाई संबंधी स्थिति को देखेंगे तथा निर्धारित प्रारूप पर उसी दिन अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
इन बिंदुओं पर देनी होगी रिपोर्ट
प्रारूप पर निरीक्षणकर्ता अधिकारी को अपना नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर, ग्राम पंचायत का नाम, ब्लॉक, जिला, प्रधान का नाम व मोबाइल नंबर का नाम अंकित करना होगा। उन्हें रिपोर्ट में गांव में कार्यरत सफाईकर्मी का नाम व मोबाइल नंबर, निरीक्षण के समय सफाईकर्मी की मौजूदगी, विद्यालयों में सफाई की स्थिति, पंचायत भवन में सफाई की स्थिति, ग्रामवासियों के मुताबिक गांव में सफाई की स्थिति, सफाईकर्मी की उपस्थिति पंजिका पंचायत भवन पर उपलब्ध होने का विवरण देना होगा। निरीक्षण पंजिका के न होने तथा सफाई व्यवस्था पर टिप्पणी भी अंकित करना होगा।
विज्ञापन
कोट
जिले के 70 गांवों में सफाई व्यवस्था की हकीकत को जांचने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
-संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी