फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   officer active of duty

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के प्रति सतर्क रहें अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक

Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
officer active of duty
बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के प्रति सतर्क रहें अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक में बोले जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन व जिला प्रशासन बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना चाहता है। यह तभी संभव है जब परीक्षा से जुड़े सभी जिम्मेदार अपनी ड्यूटी को लेकर सतर्क रहें तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित तैयारी बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि उनसे संबंधित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरें, वायस रिकार्डर क्रियाशील हैं। पेयजल व शौचालय की व्यवस्था भी दुरुस्त है, इसकी जांच कर उन्हें भी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। परीक्षा अवधि में मोबाइल व इलेक्ट्रानिक घड़ी केंद्र के अंदर प्रतिबंधित रहेगा। सभी नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें। यदि कहीं पर किसी की अवैध कार्यों में संलिप्तता पाई गई तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी। सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की आनलाइन ड्यूटी लगाई गई है, केंद्र व्यवस्थापक के स्तर से ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षक को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में पांच जोनल स्तरीय टीम, चार उड़नदस्ता टीम, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 110 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीएसए ओमप्रकाश यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी दुर्गेश यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी समेत सभी सेक्टर, स्टेटिक व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

------------
टोल फ्री व व्हाट्सएप नंबर पर भी जारी
शासन की तरफ से परीक्षा संबंधी किसी प्रकार की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर को भी जारी किया गया है। सूचना के लिए व्यक्ति 18001805310 व 18001805312 पर जानकारी दी जा सकती है तथा 9415866899 नंबर पर व्हाट्सएप किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed