{"_id":"5d5edb128ebc3e6c753a8c37","slug":"offensive-item-thrown-at-shrine-maharajganj-news-gkp3185997187","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल पर फेंकी आपत्तिजनक वस्तु, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल पर फेंकी आपत्तिजनक वस्तु, तनाव
विज्ञापन
धर्मस्थल पर फेंका आपत्तिजनक वस्तु, गांव में तनाव
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के नेता सुरहुरवां गांव में बुधवार की रात किसी ने एक धर्मस्थल पर आपत्तिजनक वस्तु फेंक दिया। असामाजिक तत्वों की इस करतूत से गांव में तनाव का माहौल है। धर्मस्थल से आईएस के नाम से धमकी भरा पत्र भी मिला है, जिसमें एक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। हियुवा के नेताओं ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मंदिर की ओर गए एक व्यक्ति ने पुजारी और अन्य लोगों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आपत्तिजनक वस्तु कब्जे में ले लिया। मौके से बरामद खत पर आईएस लिखा हुआ है और समुदाय विशेष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। गांव में पिछले साल होलिका दहन को लेकर हंगामा हुआ था। अब धर्मस्थल पर आपत्तिजनक वस्तु फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।