फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   OBC students should apply for computer training by 10th November

Maharajganj News: कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 10 नवंबर तक आवेदन करें ओबीसी छात्र

Tue, 05 Nov 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
OBC students should apply for computer training by 10th November
महराजगंज। पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना की तिथि बढ़ा दी गई है। ओ-लेवल और सीसीसी का प्रशिक्षण के लिए 10 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। पहले इसकी समय सीमा 30 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

जिले में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निशुल्क में ओ-लेवल और ट्रिपल सी का कंप्यूटर प्रशिक्षण पाने की योजना है। इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। पहले यह तिथि अक्तूबर तक निर्धारित की गई थी। त्योहार व अन्य कारणों से कई युवा चाहते हुए भी आवेदन नहीं कर पाए थे। इसको ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से इसकी अंतिम तिथि में परिवर्तन किया। ऐसे में आवेदन करने से वंचित युवा अब 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ऑनलाइन आवेदन भरकर व अभिलेख अपलोड करने के बाद प्रिंटआउट लेकर आय, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र की दो प्रतियां 10 नवंबर तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसमें उन्हीं युवाओं का चयन किया जाएगा, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक होगी। इसके अलावा आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण व किसी संस्था से छात्रवृत्ति न लेने की शर्त लाभ लेने के लिए जरूरी है। बैकवर्ड वेलफेयर यूपी डाट जीओवी डाॅट इन पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

-------------------
पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए ओ-लेवल और सीसीसी का निशुल्क कोर्स कराया जाना है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 अक्तूबर थी। शासन ने अब इसकी तिथि 10 नवंबर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कन्हैया यादव , जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed