{"_id":"6ad1374e0e03930d540afaba","slug":"around-six-people-carried-out-a-life-threatening-attack-in-the-town-of-shyamdeurwa-during-the-day-maharajganj-news-c-7-1-gkp1063-1487668-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रंजिश में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, छोटे भाई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रंजिश में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, छोटे भाई की हालत गंभीर
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां कस्बे में रंजिश में बृहस्पतिवार को एक गुट ने बृहस्पतिवार को दिन में युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संदीप कुमार (18) और उसके भाई शिवम (14) को गंभीर चोटें आईं। संदीप की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां निवासी जयकिशन (28) बुधवार की रात मुहम्मदपुर गांव में सामान खरीदने गया था। उसने अपनी बाइक मुहम्मदपुर निवासी संदीप कुमार के दरवाजे पर खड़ी कर दी थी। इस पर संदीप की मां ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे संदीप अपने छोटे भाई के साथ श्यामदेउरवां कस्बे में गया था। इसी दौरान जयकिशन ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में संदीप और उसके छोटे भाई को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से जयकिशन भी घायल हो गया।
विज्ञापन
तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी परतावल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद संदीप और उसके भाई की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान संदीप कुमार की मौत हो गई। उसके भाई शिवम कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई बताई जा रही है।
संदीप की मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।