फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NRLM workers' Holi was dull, they did not receive their honorarium.

Maharajganj News: एनआरएलएम कर्मियों की होली रही फीकी, नहीं मिला मानदेय

Fri, 06 Mar 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
NRLM workers' Holi was dull, they did not receive their honorarium.
ब्लाॅक कर्मियों में निराशा, जैसे-तैसे बीता त्योहार, उपायुक्त ने बताया कंपनी को जिम्मेदार
विज्ञापन

जनपद के 150 मानदेय कर्मियों की होली फीकी रही
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र की आधी आबादी को सशक्त बनाने में योगदान दे रहे एनआरएलएम संविदा कर्मियों को होली के त्योहार में मानदेय नहीं मिला। इसके कारण जनपद के 150 मानदेय कर्मियों की होली फीकी रही। जबकि शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश था कि होली से पहले सभी विभाग के कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाए।
उपायुक्त एनआरएलएम का कहना है कि उनके यहां से 27 फरवरी को वेतन स्लिप चली गई लेकिन स्लिप जाने के बाद भी सिर्फ जनपद कार्यालय का वेतन ही होली से पहले पहुंचा, बाकी का वेतन कंपनी की तरफ से ही नहीं जारी किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का काम जिले में एनआरएलएम उपायुक्त के निर्देशन में संचालित है। इसमें सर्वाधिक बेहतर कार्य सदर में देखा जा रहा है। इस सफलता में ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। इसके बावजूद लगभग 150 मानदेय कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग व कर्मियों को उम्मीद थी कि शासन के निर्देश पर होली पूर्व वेतन जरूर प्राप्त हो जाएगा लेकिन उम्मीद धराशायी रही और उधार के सहारे कर्मचारियों को होली मनाने का इंतजाम करना पड़ा।

वर्जन
जिला स्तरीय कार्यालय के कर्मी सीधे एनआरएलएम से जुड़े हैं। अन्य ब्लाॅक स्तरीय कर्मी मानदेय कर्मी के रूप में हैं जिनका वेतन तैनाती कराने वाले कंपनी को भेजा जाता है। पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है तो यह गलत है। कंपनी के जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा कि शासन के निर्देश के बाद भी मानदेय क्यों नहीं वितरित हुआ।
-मो. जाकिर, उपायुक्त एनआरएलएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed