फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now Aabha ID will be made at all health wellness centers

Maharajganj News: अब सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर बनेगी आभा आईडी

Sat, 25 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Now Aabha ID will be made at all health wellness centers
महराजगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब आभा आईडी बनवाने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधा को देखते हुए सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर आभा आईडी बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके माध्यम से अब गांव-गांव में स्वास्थ्य पहचान पत्र तैयार किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। इन केंद्रों पर फिलहाल ओपीडी, दवा वितरण, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, टीकाकरण और अन्य प्राथमिक जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब इसी के साथ यहां पर सीएचओ लाभार्थियों का आधार कार्ड स्कैन कर मौके पर ही उनकी आभा आईडी तैयार करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले आभा आईडी बनवाने के लिए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल तक जाना पड़ता था।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था और समय के साथ-साथ धन की भी बर्बादी होती थी। लेकिन अब हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर पर यह सुविधा उपलब्ध कराए जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत योजना के तहत चलाई जा रही है। इस मिशन का उद्देश्य हर नागरिक को एक यूनिक डिजिटल हेल्थ अकाउंट से जोड़ना है। आभा आईडी के माध्यम से व्यक्ति की पूरी स्वास्थ्य जानकारी जैसे जांच रिपोर्ट, दवाएं, टीकाकरण, इलाज का इतिहास आदि एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर सुरक्षित रहेगी। इससे मरीज को इलाज के समय अपनी पुरानी रिपोर्ट या दस्तावेज साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। डॉक्टर सीधे डिजिटल सिस्टम के माध्यम से मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री देख सकेंगे, जिससे बेहतर और सटीक इलाज संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed