फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notices issued to two CHOs for poor performance at the health committee meeting.

Maharajganj News: स्वास्थ्य समिति के बैठक में खराब प्रदर्शन पर दो सीएचओ को नोटिस

Tue, 21 Jul 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to two CHOs for poor performance at the health committee meeting.
सिसवा बाजार। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एनसीडी कार्यक्रम की गहन समीक्षा के दौरान स्क्रीनिंग में खराब प्रदर्शन वाले ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को डीएम ने सुधार लाने की चेतावनी दी है। दो सीएचओ को कारण बताओ नोटिस और एक प्रोत्साहन राशि बाधित किया गया।
विज्ञापन

सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक प्रकिया प्रबंधक व सुधार के क्रम में समीक्षा की गई। इसमें सिसवा ब्लॉक स्तर के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में विगत तीन माह के एनसीडी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसमें स्क्रीनिंग में कम उपलब्धि वाले दो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को कारण बताओ व एक को खराब प्रदर्शन के लिए कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि बाधित करने के लिए एक जुलाई को नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद 20 जुलाई को इनके कार्यों की समीक्षा फिर एक बार पोर्टल के माध्यम से की गई, जिसमें इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि अर्जित कर ली है। एमवाईसी ने बताया कि आगे भी कार्यक्रमों कि समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनमानस को सभी कार्यक्रमों व स्वास्थ्य सेवा का लाभ शासन के मंशा अनुरूप प्राप्त कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed