फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NOTICE will be loan Holder

ऋण दबाए बैठे हैं 189 लाभार्थी, जारी होगी नोटिस

Fri, 17 Jun 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
NOTICE will be loan Holder
ऋण दबाए बैठे हैं 189 लाभार्थी, जारी होगा नोटिस
विज्ञापन

महराजगंज। ऋण लेने के बाद वापस करने में रुचि नहीं दिखाने वाले पिछड़ा वर्ग के कर्जदारों पर विभाग सख्त होने जा रहा है। 189 कर्जदारों पर 1.69 करोड़ रुपये बाकी हैं। विभाग इन्हें नोटिस देगा।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 1996 से लेकर 2004 के बीच में कुल 226 लोगों को 73.12 लाख रुपये का ऋण बांटा गया। इनमें से 37 लोगों ने ऋण को चुकता कर दिया। शेष 189 लोगों ने थोड़ा-अधिक करके धन जमा किया फिर शांत हो गए। विभाग ने उन्हें पहले भी पत्र भेजकर ऋण को जमा करने का निर्देश दिया था, मगर उनकी ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई। अभी 189 लोगों पर ब्याज व दंडब्याज समेत कुल 1.69 करोड़ रुपये की धनराशि बाकी है।
विज्ञापन

वर्ष 1996 से अब तक ऋणदाताओं ने कुल लगभग 54 लाख रुपये जमा किए हैं। वर्ष 1996 से लेकर 2017 तक 34 लाख जमा कराए गए थे। वर्ष 2017 के बाद से अब तक 20 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थी ऋण देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में विभाग की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
- रत्नेश सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed