फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   notice to traders

67 बिल्टी के सामान सीज, ट्रांसपोर्टरों व व्यापारियों को नोटिस

Fri, 13 Dec 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
notice to traders
67 बिल्टी के सामान सीज, ट्रांसपोर्टरों व व्यापारियों को नोटिस
विज्ञापन

सुगम परिवहन लिमिटेड पर जीएसटी अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली के रास्ते नेपाल के नाम पर जीएसटी चोरी की शिकायत पर गोरखपुर ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में जीएसटी अधिकारियों की 27 सदस्यीय टीम ने सोनौली के सुगम परिवहन लिमिटेड पर बृहस्पतिवार की सुबह छापा डाला। दो गोदाम और ऑफिस के सारे दस्तावेज और कंप्यूटर सिस्टम को अपने कब्जे में ले लिया। देर शाम तक चली कार्रवाई में जीएसटी चोरी ई-वे बिल सहित कई कमियां अधिकारियों ने पकड़ी। प्रारंभिक जांच में 67 बिल्टी के 2500 नग सामान सीज करते हुए सभी भारतीय व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को नोटिस जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार व्यापारी नेपाल बिल के नाम पर सोनौली तक समान बुक करता है। फिर वह बीच रास्ते में ही उतर जाता है। इसी तरह सोनौली, नौतनवां और महराजगंज जनपद में विभिन्न पार्ट पुर्जा का कारोबार करने वाले व्यापारी खुदरा बिल्टी की गाड़ियों में फर्जी बिल पर सामान मंगवाते हैं और नेपाल से आलू के नाम पर पैसा भेज देते हैं। जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई के बाद सोनौली से लेकर नौतनवां के सभी नेपाल सर्विस करने वाले ट्रांसपोर्टरों में खलबली मच गई है। लोग फर्जी बिल के समान को ठिकाने लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर गोरखपुर रमेश चन्द्र दुबे ने बताया कि जीएसटी चोरी का मामला बड़ा है। ट्रांसपोर्ट खुदरा व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष रूप से काम करते हैं। ई वे बिल में बड़ी अनियमितता मिली है। साथ ही व्यापारियों के ट्रांसपोर्ट में माल रखने पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि 67 बिल्टी के सामान को सीज कर सभी व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को नोटिस भेजा गया है। सोमवार को अधिकारी पुन: गोदाम में पहुंच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed