फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to three ASHA workers

तीन आशोओं को नोटिस, आठ आशाओं को सुधार लाने की चेतावनी

Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to three ASHA workers
तीन आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस, आठ को कार्य सुधारने की चेतावनी
विज्ञापन

सदर सीएचसी सभागार में अधीक्षक ने की आशा के कार्यों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अपने अपने क्षेत्र में संस्थागत प्रसव की रफ्तार बढ़ाने में लापरवाह व सीएचसी स्तर पर होने वाली बैठक में अनुपस्थित होने, डायरी को पूर्ण न करने वाली 11 आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है। ये बातें सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कही। वह सीएचसी सभागार में आशा कार्यकर्ताओं के महीने भर हुए कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नेता सुरहुरवां, बांसपार में संस्थागत प्रसव की ठीक ढंग से रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं महुअवां की आशा लगातार बैठक से अनुपस्थित मिल रहीं हैं। दायित्व निर्वहन में लापरवाही के कारण तीन आशा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया।

वहीं आठ आशा कार्यकर्ताओं को दायित्व निर्वहन में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने बताया कि 18 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान चलेगा। अभियान की सफलता के लिए सभी आशा अपने अपने क्षेत्र में पांच वर्ष तक के बच्चों की सूची तैयार रखें, जिससे पोलियो की खुराक पिलाई जा सके। ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा ने आशा डायरी को पूर्ण करने, नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम के तहत भ्रमण करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आशा, कमला, गायत्री, आरती, सरोज, शकुंतला और मीरा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed