{"_id":"6ae8f76c98807c0e9705049b","slug":"secured-the-top-spot-by-surpassing-25-districts-honored-by-the-dm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188441-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उद्यमिता प्रतियोगिता में महराजगंज की टीम प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उद्यमिता प्रतियोगिता में महराजगंज की टीम प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। अविष्कार फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में संस्थान की टीम ने अपने अभिनव कारोबार मॉडल के दम पर प्रदेश के 25 जनपदों की टीमों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
विजेता के रूप टीम को दो लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। टीम में अनुज कुमार गुप्ता, आर्यन मद्धेशिया, नमन सिंह, नीरज कुमार और रिया गुप्ता शामिल रहे। सफलता में कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता मनीष कुमार वर्मा का मार्गदर्शन तथा संस्थान की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सितंबर में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कई अभिनव कारोबार मॉडल प्रस्तुत किए थे। इसके बाद 25 सितंबर को आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में मॉडल का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम ‘अधिक उद्यमिता से सामाजिक समानता’ में प्रदेश के 25 जनपदों की चयनित टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें महराजगंज ने की प्रस्तुति उत्कृष्ट रही।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कैंप कार्यालय में टीम के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कारोबार मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि से पूरा जनपद गौरवान्वित है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मॉडल को धरातल पर उतारने में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।