{"_id":"6ae8f7e0e690ef8693017fc7","slug":"both-kendriya-vidyalaya-and-navodaya-sent-appointment-letters-celebration-in-the-village-maharajganj-news-c-206-1-go11002-188503-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यूपी टीजीटी में बारीगांव के सोनू ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यूपी टीजीटी में बारीगांव के सोनू ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के बारीगांव निवासी सोनू कुमार विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिंदी) परीक्षा- 2026 में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का मान एक बार फिर प्रदेश में बढ़ा है।
सोनू की उपलब्धि सिर्फ प्रदेश स्तरीय परीक्षा तक सीमित नहीं है। एक ही सत्र में उन्होंने केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में भी परचम लहराया है। उनका चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिंदी) पद पर हुआ है। इसके अलावा उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रशिक्षित स्नातक और प्रवक्ता दोनों पदों पर सफलता हासिल की है।
सोनू सामान्य परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और अनुशासन से पढ़ाई जारी रखी। वह बताते हैं कि रोजाना आठ से दस घंटे की नियमित पढ़ाई, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के आशीर्वाद को दिया है। सोनू ने युवाओं को संदेश दिया कि लक्ष्य बड़ा हो तो मेहनत भी बड़ी करनी पड़ती है, असफलता से घबराना नहीं चाहिए।