फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to headmasters of 731 council schools

Maharajganj News: 731 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Notice to headmasters of 731 council schools
731 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस
विज्ञापन

डीबीटी में 90 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई
सप्ताह भर में कार्य पूर्ण न होने पर होगी कार्रवाई
महराजगंज। डायरेक्ट बेनिफिशरी ट्रांसफर (डीबीटी) योजना में 90 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले जिले के 731 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें एक सप्ताह में डीबीटी के कार्य को शत-प्रतिशत पूरा कराने को कहा गया है, अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
जिले में 90 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले विद्यालयों को डीबीटी की प्रगति को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से भेजे गए रिपोर्ट के मुताबिक, नौतनवां ब्लॉक में सर्वाधिक 150, निचलौल में 96, मिठौरा में 94, पनियरा में 54, धानी में 10, परतावल में 55, बृजमनगंज में 24, लक्ष्मीपुर में 47, सदर में 39, घुघली में 46, फरेंदा में 57 तथा सिसवां में 59 विद्यालयों की उपलब्धि 90 प्रतिशत से कम है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह में डीबीटी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीबीटी में 90 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सुधार न होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed