फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to 200 shopkeepers selling pesticides for negligence in registration on the portal

Maharajganj News: पोर्टल पर पंजीकरण में लापरवाही पर कीटनाशक बेचने वाले 200 दुकानदारों को नोटिस

Sun, 26 Apr 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to 200 shopkeepers selling pesticides for negligence in registration on the portal
कीटनाशक प्रबंधन पोर्टल पर पंजीकरण का मामला, 29 अप्रैल के बाद लाइसेंस निलंबित करने की होगी कार्रवाई
विज्ञापन

जनपद में कुल 714 लाइसेंसी दुकानों में से 514 ने कराया है पंजीयन
महराजगंज। आईपीएमएस पोर्टल पर कीटनाशक बिक्री करने वाले दुकानों के पंजीकरण में लापरवाही 200 दुकानदारों को कृषि विभाग की तरफ से नोटिस जारी की गई है। अगर संबंधित दुकानदार 29 अप्रैल तक पंजीकरण नहीं कराते हैं तो इनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में कीटनाशक विक्रेताओं के लिए एकीकृत कीटनाशक प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया था कि सभी यथा शीघ्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराए। निर्देशों के बावजूद कई विक्रेताओं की ओर से अब तक पंजीकरण नहीं कराया गया है। इस पर सख्ती दिखाते हुए विभाग ने 200 कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस जारी की है। अगर तत्काल पोर्टल पर यह पंजीकरण नहीं कराते तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। जनपद में कुल 714 लाइसेंसी कीटनाशक बिक्री करने वाली दुकानों का संचालन है जिसमें से महज 514 ने अब तक पंजीयन कराया है। 200 दुकानें अभी बिना पंजीयन के संचालित हैं।
विज्ञापन

इस पर सख्त रुख इख़्तियार करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर 29 अप्रैल तक हर हाल में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से सभी विक्रेता अपने कीटनाशक स्टॉक और बिक्री का विवरण ऑनलाइन दर्ज करेंगे यह शासन का निर्देश है। इससे पूरे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे। यह व्यवस्था से कृषि विभाग ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर सकेगा। जिससे अमानक और नकली कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आईपीएमएस पोर्टल पर सभी कीटनाशक दुकानदारों को पंजीकरण के निर्देश हैं। 200 विक्रेताओं ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है। इन्हें नोटिस दी गई है। 29 अप्रैल तक पंजीकरण नहीं कराते तो लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
-शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed