फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to 18 Anganwadi on negligence in work

Maharajganj News: 18 आंगनबाड़ी को कार्य में लापरवाही पर नोटिस

Sun, 24 Nov 2024 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Notice to 18 Anganwadi on negligence in work
निचलौल l स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी गुंजनलता श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय कार्यों जैसे-पोषण ट्रैकर, लंबाई, वजन, होम विजिट, टीएचआर, केंद्र संचालन एवं कुपोषित बच्चों के चिह्नांकन के लिए बार-बार निर्देश दिए जाने के पश्चात कार्यों में रुचि नहीं लेने से परियोजना की श्रेणी प्रभावित हो रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बूढ़ाडीह कला-राममूर्ती देवी, कपरौली अनिता देवी, परागपुर पुष्पा देवी, टिकुल्हिया शशिकला देवी, बैरियाहवा संगीता सिंह, तुर्कहिया मनोरमा देवी, रुद्रौली की चमेली, रामनगर की सावित्री देवी, कमता सरिता प्रजापति, कमता की चंद्रवती पांडेय, सोहट की दुर्गावती सिंह, हरगांव अरुनधति, लेदी निर्मला देवी, जमुई कला की संगीता, झरवलिया की शैल, पैकौली की पूनम, डोमा की मंजू देवी व पिपरा की सावित्री देवी को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें संबंधित समस्त कार्य पूरा कतरे हुए एक दिन में संतोषजनक पक्ष साक्ष्य सहित प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed