{"_id":"65d36bf10ea03d4c8301f28c","slug":"notice-to-11-cleaning-workers-for-negligence-in-work-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116156-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार्य में लापरवाही पर 11 सफाई कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार्य में लापरवाही पर 11 सफाई कर्मियों को नोटिस
Mon, 19 Feb 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। जिला गोसदन मधवलिया में डीएम के निरीक्षण में तैनाती स्थल से अनुपस्थित मिलने पर 11 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर विभाग के कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण न देने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
सहायक खंड विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने जारी नोटिस में बताया है कि आठ फरवरी को जिला गोसदन मधवलिया में साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी आशा देवी निवासी जयश्री, संत कुमार निषाद निवासी रौतार, विद्या देवी निवासी कुंवारीसती, सुनीता देवी निवासी सिरौली, पारस निवासी टिकुलहीया, माधुरी यादव निवासी कपरौली, उषा देवी निवासी बैठवलीया, गिरिजेश यादव निवासी करमहिया, रिंकू देवी निवासी पिपराकाजी, राणा प्रताप पटेल निवासी हरगांवा, रामपाल गुप्त निवासी गेडहवा की ड्यूटी लगाई गई थी। उच्चाधिकारियों की ओर से गोसदन का औचक निरीक्षक किया गया। इस दौरान ड्यूटी में लगे सभी सफाई कर्मी अपने जगह दूसरे को भेजकर साफ-सफाई करा रहे थे। जबकि वह लोग ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इन सफाई कर्मियों को नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन बाधित किया गया है। वहीं तीन दिन के अंदर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया गया है।