फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not a quarrel office or tahsil day

चकबंदी दफ्तर नहीं तो तहसील दिवस नहीं

Tue, 17 Oct 2017 12:18 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 17 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
 Not a quarrel office or tahsil day
चकबंदी दफ्तर नहीं तो तहसील दिवस नहीं - फोटो : अमर उजाला

नौतनवां। नौतनवां तहसील परिसर में चकबंदी कार्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर सोमवार को रिवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मंगलवार काे आयोजित होने वाले तहसील दिवस का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील परिसर में चकबंदी कार्यालय न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष साधूशरण मिश्र ने कहा कि चकबंदी कार्यालय स्थापित करने के लिए संगठन की तरफ से न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया था।

विज्ञापन

जिस पर डीएम ने मांगों के प्रति जल्द ही ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया था लेकिन तहसील परिसर में अभी तक चकबंदी कार्यालय स्थापित नहीं हो पाया है। अब अधिवक्ता चकबंदी कार्यालय स्थापित करने के लिए प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर तक नौतनवां में चकबंदी कार्यालय की स्थापना नहीं की गयी। तो तहसील दिवस का बहिष्कार कर अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रवेश नहीं कर देंगे। उसके बाद भी अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो तहसील कार्यालय में तालाबंदी कर चक्का जाम किया जाएगा। वीरेन्द्र नाथ पांडेय ने तहसील भवन के तीसरी मंजिलपर चकबंदी लेखपालों एवं अधिकारियों के बैठने की जगह प्रस्तावित की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान सतपाल सिंह, महानन्द, शेख शमसुद्दीन, विभूति आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed