फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not a luxury car but the groom Raja likes a carriage.

Maharajganj News: लग्जरी कार नहीं दूल्हे राजा को भा रही बग्घी

Fri, 24 Jan 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 24 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Not a luxury car but the groom Raja likes a carriage.
महराजगंज। कहते हैं कि जो फैशन आज है वह एक अंतराल के बाद वापस लौटता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों लग्न शुरू होने के बाद 2025 के सहालग में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दूल्हे राजा अब लग्जरी कार से दुल्हन के घर जाने से परहेज कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें घोड़े वाली बग्घी भा रही है। जनपद में घोड़ा भले ही नहीं पाले जाते हैं, लेकिन घोड़े वाली बग्घी उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है।
बुकिंग के बाद इसकी उपलब्धता गोरखपुर या सुल्तानपुर से कराई जा रही है, जिसका रेट दूरी और किलोमीटर के हिसाब से तय किया जा रहा है। सहालग शुरू होने के बाद लोग वैवाहिक आयोजन को यादगार बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

दुल्हन के द्वार पर जाने के लिए दूल्हा अपनी शादी में बग्घी खोज रहे हैं। घर से वह लग्जरी कार में विवाह वाले शहर तक तो जाते हैं, लेकिन जनवासे से बग्घी में जाना पसंद कर रहे हैं। जिले में बघ्घी वाले तो नहीं हैं, लेकिन उपलब्धता सुनिश्चित कराने में कई जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद की सेटिंग तो सुल्तानपुर तक है। वह 20 से 25 हजार में प्रदेश के किसी भी जिले में बग्घी उपलब्ध कराने की बुकिंग करते हैं। बताया कि मार्च तक तो बुकिंग फुल है, लेकिन एक्सट्रा खर्च से इंतजाम हो जाएगा। तरह-तरह की बग्घी उनके पास उपलब्ध है जो एक घड़ा, चार और छह घोड़े वाली है, जिसका रेट अलग-अलग है।
सबसे ज्यादा दो घोड़े वाली बग्घी की बुकिंग हो रही है। बताया कि पांच से 10 किलोमीटर के दायरे में दो घोड़े की बग्घी के लिए रोडलाइट सहित 20 हजार का रेट है। वहीं एक और बग्घी वाले के पास इस सुविधा का रेट 20 हजार फिक्स है, जिसके साथ लैंप पोस्ट वाले रोड लाइट के साथ उपलब्ध है।

बताते हैं कि पहले लोग बग्घी कम पसंद करते थे, लेकिन 10 वर्ष पहले इसकी मांग अधिक थी। अब बेहतरीन फोटो ग्राफी और वीडियो ग्राफी के दौर में शादी यादगार बनाने के लिए बग्घी का चलन फिर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed