फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nominations form today

कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन आज से 

Mon, 22 Apr 2019 12:25 AM IST
Maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 22 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
nominations form today
कलेक्ट्रेट में चल रही तैयारी। - फोटो : amar ujala
महराजगंज। लोक सभा चुनाव लडने वाले प्रत्याशी सोमवार से नामांकन कर सकते हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जगह जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों समेत अधिकारियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसपी करेंगे। 22 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार निर्धारित संख्या में प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक समर्थक नामांकन कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे। प्रत्येक हलचल पर नजर रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

नामांकन को ध्यान में रखते हुए सभी महत्वपूर्ण विंदुओं पर ध्यान दिया गया है। साहूजी महराज की प्रतिमा के पास ही वाहनों का रोक दिया जाएगा। वहां से प्रत्याशी अपने समर्थक एवं प्रस्तावक के साथ नामांकन करने जाएंगे। प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को एसपी दफ्तर के पिछे खाली मैदान में रूकना होगा। इसके अलावा फरेंदा मार्ग से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले दोनो प्रमुख रास्तों पर पुलिस का पहरा रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थान पर बैरिकेडिंग की गई है। जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रत्येक हलचल पर नजर रखेंगे। अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रहेगा। दीवानी कचहरी, विकास भवन जाने वाले लोगों को जिलाधिकारी आवास से एआटीओ कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग से होकर जाना पडेगा। प्रत्याशियों के जुलूस पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दल के प्रत्याशी के लिए एक प्रस्ताव की आवश्यकता होगी। जबकि रजिस्ट्रीकृत पार्टियों एवं निर्दल प्रत्याशी को 10 प्रस्तावक की जरूरत होगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी कूंज विहारी अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी आरओ एवं उप जिलाधिकारी सदर एआरओ होंगे। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ प्रस्ताव, समर्थक सहित पांच लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। 22 से 29 अप्रैल तक नामांकन होगा। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 2 मई को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। मतदान 19 मई को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
नामांकन व्यवस्था का जायजा लिए अधिकारी 
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के लिए हुई व्यवस्था का जायजा अधिकारियों ने लिया। एडीएम कूंज विहारी अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। बैरिकेडिंग स्थल पर कौन तैनात रहेगा,इसके बारे में जानकारी लिए। प्रवेश द्वार पर मेटल डिक्टेटर रहेगा। इसके अलावा सुरक्षा में लगे कर्मी जांच पडताल के बाद ही प्रवेश करने देंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शाम को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय एवं एसपी रोहित सिंह सजवान ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात रहने वाले सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा चुका है। जिसके पास प्रवेश पास होगा, उसी को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा कहीं भी परेशानी होने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत करावें जिससे समस्या का त्वरित समाधान हो सकें। 
-------------
कांग्रेस का 26 तो भाजपा का 29 को नामांकन 
महराजगंज। नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन की तिथि निर्धारित कर लिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के मिडिया प्रभारी संजीव शुक्ल ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रत्याशी पंकज चौधरी नामांकन करेंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत 26 अप्रैल को नामांकन करेंगी। इसकी पुष्टी मिडिया प्रभारी ज्ञानेश तिवारी ने की। 

------------------
दोपहर बाद 3 बजे हर रोज होगी मिलेगी जानकारी 
महराजगंज। निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई गई है। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि नामांकन से जुडी जानकारी कार्यालय कक्ष में सभी को दी जाएगी। इसके लिए अपर जिलाधिकारी कूंज विहारी अग्रवाल, एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्याशियो से संबंधित जानकारी इन अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय पर मिडिया को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed