Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No water in the canals, forcing farmers to irrigate with their own resources

Maharajganj News: नहरों में नहीं पहुंचा पानी, निजी संसाधनों से सिंचाई करने को मजबूर किसान

Mon, 15 Dec 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
No water in the canals, forcing farmers to irrigate with their own resources
घुघली। क्षेत्र के खेतों की सिंचाई के लिए घुघली क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन वर्तमान समय में वह सूखी पड़ी हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों के मुताबिक ठीक से नहरों की सफाई नहीं होने के कारण खेतों सिंचाई नहीं हो पा रही है। मजबूरी में किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघली क्षेत्र में 16,018 हेक्टेयर क्षेत्रफल की जमीन कृषि कार्य होता है। इसमें से सिंचित योग्य 12,424 हेक्टेयर है। इन कृषि योग्य भूमि पर केवल नहरों से सिंचाई 1,339 हेक्टेयर जमीन पर होता है। नलकूपों से 430 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन पर सिंचाई होती है। 14,438 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन पर केवल पंपिंग सेट से सिंचाई होती है। घुघली क्षेत्र में 50 किलोमीटर लंबाई वाले कप्तानगंज रजवाहा नारायणी शाखा से निकली हुई। यह 24 किलोमीटर तक फैले हुई है। तीन दर्जन से अधिक गांव की सिंचाई व्यवस्था इसी पर टिकी हुई है। कप्तानगंज रजवाहा से निकली चौमुखा, हरखी, हरखा, मेदिनीपुर व अहिरौली माई नहरों की सफाई नहीं होने के कारण किसानों के लिए यह छलावा साबित हो रहा है। चौमुखा व मेदिनीपुर माईनरों में आज तक पानी आया ही नहीं। रमाकर कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि किसान मजबूर होकर निजी साधनों से सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed