Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No trace found of two-month-old infant Vicky even on the third day

Maharajganj News: तीसरे दिन भी नहीं मिला दो माह के मासूम विक्की का सुराग

Fri, 06 Nov 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
No trace found of two-month-old infant Vicky even on the third day
ठूठीबारी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के रमजिता गांव से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए दो माह के मासूम विक्की का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

बच्चे की तलाश में एसओजी, स्वाट समेत पुलिस की चार टीमें लगातार जुटी हैं। डॉग स्क्वायड की मदद से भी संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद मासूम का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजाबारी टोला रमजिता निवासी गोविंद राजभर सोमवार रात पत्नी सुशीला और दो माह के बेटे विक्की के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे सुशीला ने बच्चे को दूध पिलाया था। इसके बाद मासूम सो गया और पति-पत्नी भी सो गए। मंगलवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो बच्चा बिस्तर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने आसपास के घरों, कुओं, पोखरों, गड्ढों और गांव के सिवान में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मासूम की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed