{"_id":"650615814141effdb6011815","slug":"no-sleep-due-to-low-voltage-intermittent-power-cuts-affect-work-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5910-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लो वोल्टेज से नींद नहीं पूरी, बिजली रूक रूक कटने काम काज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लो वोल्टेज से नींद नहीं पूरी, बिजली रूक रूक कटने काम काज प्रभावित
Sun, 17 Sep 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हो गए। सुबह से शाम तक करीब 20 बार बिजली कट गई। इससे छोटे-मोटे उद्योग धंधों में कामकाज प्रभावित हो गए। रात में लाे वोल्टेज से लोगों की नींद पूरी नहीं हुई।
शहर में इन दिनों 160 से 170 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। जबकि तीन माह पहले 150 मेगावाट बिजली की खपत हो रही थी। बिजली कटौती से शहर के 32,000 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। शहर के गांधी नगर, शास्त्री नगर, आजाद नगर, जय प्रकाश नगर, छात्रपति साहू जी महराजगंज, विस्मिल नगर समेत अन्य मुहल्लों में करीब एक सप्ताह से लो वोल्टेज की समस्या है। रात में आठ बजे के बाद पंखा धीरे-धीरे चल रहा है। रात में टंकी में पानी भरने के लिए समस्या होती है। शास्त्री नगर के उपेंद्र ने बताया कि रात में नींद ठीक से नहीं लगने के कारण सुबह सिर में दर्द रहा। यह समस्या बीते एक सप्ताह से बनी है। अमित कुमार ने बताया कि रात में बिजली रहने या न रहने का कोई मतलब नहीं है। पंखा ठीक ढंग से चलेगा नहीं तो बिजली रहने का क्या फायदा है। दिन में थोड़ी-थोड़ी देर बाद बिजली गुल हो जाती है। इससे छोटे-मोटे उद्याेग धंधों के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
शहर में पीडब्ल्यूडी गेट के सामने इलेक्ट्रानिक रिपेयर की दुकान चलाने वाले मोहम्मद जहीर ने बताया कि हर दिन बिजली की कटौती से परेशानी हो रही है। दुकान पर दर्जनों टीवी और सेट टापबॉक्स समेत मिक्सर, पंखे पड़े हुए हैं बनाने के लिए, लेकिन बिजली की आंख मिचौली से काम नहीं हो पा रहा है। चौक रोड़ मऊपाकड़ में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाने वाले आकाश अग्रहरी भी परेशान दिखे।